बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर,विकास खण्डों में लगेंगे भर्ती शिविर

झांसी: मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जी.डी.एक्स. ग्रुप, नोएडा द्वारा सुरक्षा कार्यों हेतु भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियों को भर्ती शिविरों के सफल आयोजन हेतु नियमानुसार अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
सहायक कमांडेंट राम किशन सिंह ने बताया कि जनपद के सभी 8 विकास खण्डों में भर्ती शिविर 29 अक्टूबर विकास खण्ड परिसर बबीना, 30 अक्टूबर विकास खण्ड परिसर बड़ागाँव, 31 अक्टूबर विकास खण्ड परिसर बामौर, 02 नवम्बर विकास खण्ड परिसर बंगरा, 03 नवम्बर विकास खण्ड परिसर चिरगाँव, 04 नवम्बर विकास खण्ड परिसर मोठ, 05 नवम्बर विकास खण्ड परिसर गुरसराय व 06 नवम्बर 2026 विकास खण्ड परिसर मऊरानीपुर में आयोजित किए जाएंगे। सभी भर्ती शिविर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित विकास खण्ड परिसर में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती शिविर में अन्य जनपदों के युवा भी संबंधित विकास खण्ड में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।अधिक जानकारी हेतु भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 9289153551 एवं 9799414022 पर संपर्क किया जा सकता है।चयनित युवाओं को जी.डी.एक्स. ग्रुप के प्रशिक्षण केन्द्र, एनआईएमटी कैंपस, परी चौक मेट्रो स्टेशन के निकट स्थित सेंटर में 20 दिन का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा तथा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित कंपनियों, फैक्ट्रियों, सीमेंट प्लांट, सोलर प्लांट, एयरपोर्ट, मॉल आदि में 18,000 से 22,000 रुपये तक के मासिक वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 58 वर्ष की आयु तक स्थायी रोजगार के साथ पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, फैमिली मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, लोन एवं प्रमोशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। ड्यूटी के दौरान रहने एवं भोजन की सुविधा भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.