दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करें 13 नवम्बर तक

झांसी: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने अवगत कराया है कि निदेशक, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (उच्च कक्षा) योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने एवं अन्य समस्त कार्यवाही पूर्ण करने हेतु संशोधित समय-सारणी निर्गत की गई है।
उन्होंने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं नवीनीकरण एवं नवीन आवेदन हेतु दिनांक 13 नवम्बर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति की धनराशि का प्रेषण आधार कार्ड आधारित व्यवस्था के माध्यम से किया जाएगा। सभी छात्र-छात्राएं अपने संबंधित बैंक में जाकर अपने बैंक खाते को NPCI Mapper पर मैप अवश्य करा लें। बैंक खाते के NPCI Mapper पर मैप न होने की स्थिति में छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अपना छात्रवृत्ति आवेदन पत्र निर्धारित समयावधि में http://scholarship.up.nic.in/ पर ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.