राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनायी जायेगी सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती

झांसी: जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती को "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रुप में मनाये जाने हेतु जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं, जिसके तहत प्रातः 08 बजे प्राइमरी विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभातफेरी व माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की रैली, प्रातः 09 बजे लौह पुरूष सरदार पटेल के जीवन राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर समस्त विद्यालयों के छात्रों के "स्लोगन" का संकलन- स्टेडियम में, पूर्वान्ह 10 बजे राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता विषयक प्रदर्शनी, 11 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 11:15 बजे सरदार पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन विकास भवन सभागार में किया जायेगा। मध्यान्ह 12 बजे जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी द्वारा मरीजों को फल वितरण, अपरान्ह 01 बजे बृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन वितरण, अपरान्ह 02 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज में तथा सायं 06 बजे लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर फिल्म शो का आयोजन स्टेडियम परिसर में किया जायेगा।
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.