श्रीमती रजनी गुप्ता को भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रांतीय सदस्य बनाए जाने पर बधाइयों का तांता
झाँसी। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा श्रीमती रजनी गुप्ता को प्रांतीय सदस्य एनजीओ प्रकोष्ठ नियुक्त किए जाने पर झाँसी बीजेपी, उद्योग व्यापार मंडल एवं गहोई समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, डॉ. संजीव गुप्ता, श्रीमती रामश्री गुप्ता, इंजी. सतीश चंद्र गुप्ता, डॉक्टर प्रीति गुप्ता, श्री रवि कुमार, अनिल तामरे, श्रीमती रेनू गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्रीमती रजनी गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
बधाई देने वालों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती रजनी गुप्ता अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उनके नेतृत्व एवं सामाजिक सक्रियता से समाज के विभिन्न वर्गों को भी लाभ मिलेगा।
श्रीमती रजनी गुप्ता की इस उपलब्धि को झाँसी के लिए गौरव का विषय बताते हुए सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

No Previous Comments found.