कांग्रेसियों का लगातार जारी रहा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत पैदल मार्च
झांसी। आज शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में शिवाजी नगर द्वितीय में कांग्रेस का वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत पैदल मार्च जारी रहा उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हम लोगों ने झांसी के शिवाजी नगर में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान एवं वोट चोरी के खिलाफ अपना पैदल मार्च निकाला जहां हमने क्षेत्र के लोगों को भाजपा की वोट चोरी से अवगत कराया और किस गलत ढंग से भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बनाई वह भी बताया क्योंकि झांसी समेत पूरे प्रदेश और देश की जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है लोग अब इस वोट चोरी के द्वारा बनाई हुई सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है साथ ही शिवाजी नगर की मुख्य समस्या पानी की जो कई वर्षों से है सामने आई लगातार तीन बार से भाजपा का विधायक होने के बावजूद अभी तक यह समस्या दूर नहीं हुई हमने शिवाजी नगर के क्षेत्र वासियों को यह आश्वासन दिया कि जल्द ही जल निगम के उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर आपके क्षेत्र की समस्या का निस्तारण करने का पूरा प्रयास करेंगे उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया बलवान सिंह यादव विवेक वाजपेई राजकुमार सेन अशोक कंसोरिया रामकृष्ण कुशवाहा सोहन तिवारी पार्वती चौधरी मानव श्रीवास्तव राजीव गुप्ता इदरीश खान मुन्ना एम सी वर्मा सोम त्रिवेदी हरिओम बृजवासी दुलीचंद कुशवाहा अयोध्या प्रसाद संजीव गुप्ता कमरुद्दीन खान जहूर बख्श सलमान कुरेशी अनुज चौरसिया सुरेंद्र श्रीवास गौरी शंकर कुशवाहा कैलास कुशवाहा समेत अनेकों कांग्रेस जन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.