11 साल पुराने NDPS केस में अभियुक्त को सजा, 3 माह 5 दिन का कारावास व 20,000 रुपये जुर्माना
झांसी: दिनांक 14.09.2015 को वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु.अ.सं. 483/2015 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उपरोक्त अभियोग के संबंध में झांसी पुलिस एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जा रही थी। जिसके क्रम में आज न्यायालय ADJ/NDPS कोर्ट झांसी द्वारा अभियुक्त नाथुराम पुत्र स्व0 काशीराम निवासी सुभाषगंज, थाना कोतवाली, जनपद झांसी को जेल में बिताई गई अवधि 03 माह 05 दिन के कारावास व 20,000/- रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया।
अभियुक्त को दंडित कराने में विशेष लोक अभियोजक दीपक तिवारी, विवेचक उ0नि0 विकास सिंह, कोर्ट मोहर्रिर का0 राहुल कुमार, पैरोकार का0 रमाशंकर थाना कोतवाली जनपद झांसी का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.