झांसी बस स्टैंड पर नगर निगम की तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, एक व्यक्ति को कुचला
झांसी। शहर के बस स्टैंड पर नगर निगम की तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति के कुचलने की खबर सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल घायल व्यक्ति की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
सवाल यह है कि शहर में दौड़ रहे नगर निगम के वाहनों की रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर आखिर जिम्मेदारी कौन तय करेगा?
रिपोर्ट: आकाश कौशल

No Previous Comments found.