टहरौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस: DM गौरांग राठी ने सुनीं शिकायतें, मौके पर ही निस्तारित किया जमीन का लंबित प्रकरण, गौशाला का भी किया निरीक्षण
झांसी: तहसील टहरौली सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने प्रतिभाग किया और शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील टहरौली में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस को गंभीरता से लिया जाए, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर शीर्षतम स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। समाधान दिवस के मौके पर उन्होंने जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को सुझाव दिया कि सर्वप्रथम आफिस में आकर आईजीआरएस पोर्टल को देखें, निस्तारित शिकायत की प्राप्त आख्या का निरीक्षण करें यदि आख्या गुणवत्ता विहीन है तो स्वयं आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा शिकायत निस्तारण में मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। शिकायतकर्ता का शिकायत निस्तारण से संतुष्ट होंना ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा। मौके पर विभागों की आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लिया गया और निस्तारण से संतुष्ट और असंतुष्ट की जानकारी ली।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने तहसील टहरौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते हुए निर्देश दिए की शिकायतों का निस्तारण सही और समय से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निजी भूमि, सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वाले अथवा बार-बार पैमाइश की बात पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में धारा 145 पर कार्यवाही करें, उन्होंने धारा 24, पुलिस द्वारा धारा 107/16, सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के लिए धारा 447 में भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की सुनते हुए मौके पर शिकायत का निस्तारण किया, उन्होंने काफी समय से लंबित प्रकरण।राजेश कुमार पुत्र दयाराम निवासी पिपरा की भूमि, जो मवई में स्थित है उसे खतौनी में दर्ज किया जाना था।काफी समय से उपक्रम लंबित था।जिलाधिकारी ने तत्काल खतौनी में उक्त प्रकरण को दर्ज कराया और खतौनी शिकायतकर्ता को सुपुर्द की जिस पर शिकायतकर्ता ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
सम्पूर्ण समाधान दिवस से पूर्व टहरौली प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग,बैंक, आईसीडीएस विभागों द्वारा लगाई गई स्टाल का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित सीडीपीओ श्रीमती स्नेहा गुप्ता ने स्टॉल की और पोषण तैयार भोजन/ खाद्य पदार्थों की जानकारी दी। सम्पूर्ण समाधान के बाद जिलाधिकारी गौरांग राठी ने टहरौली किला स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर गोवंश को फल खिलाए। उन्होंने निरीक्षण करते हुए भूसे की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर विभिन्न रजिस्ट्रर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने आने वाली सर्दी के दृष्टिगत गौवंश को ठंड से बचाए जाने के पर्याप्त संसाधनों की जानकारी ली और व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशिर पुरी, एसडीएम टहरौली आशीष कुमार, एसडीओ फोरेस्ट संतोष कुमार, एमओआईसी डॉ ओ पी राठौर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर अंकित साहू

No Previous Comments found.