अपनी पत्नी के साथ पहुंचे डॉ. महेश कश्यप, रोहित राजपूत की पत्नी सुधा राजपूत के साथ बनाया नया रिश्ता

झाँसी। भाई दूज के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव डॉ. महेश कश्यप अपनी पत्नी के साथ रोहित राजपूत के घर पहुंचे और वहां एक नया भावुक रिश्ता बनाया।
 
कुछ महीने पहले विभाग की लापरवाही के कारण निधन हुए रोहित राजपूत की धर्मपत्नी सुधा राजपूत को डॉ. महेश कश्यप ने अपनी बहन बनाया, तो उनकी पत्नी ने भी उन्हें अपनी ननद - बहन के रूप में अपनाया। दोनों ने मिलकर परिवार को भरोसा दिलाया कि अब वे अकेले नहीं हैं। इस अवसर पर रोहित की पत्नी सुधा ने पहले डॉ. महेश कश्यप की पत्नी को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और फिर डॉ. कश्यप के माथे पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। डॉ. कश्यप और उनकी पत्नी ने भी बहन को उपहार देकर उनका सम्मान किया।
डॉ. महेश कश्यप ने कहा कि आज भाई दूज के शुभ अवसर पर हमने अपनी पत्नी के साथ आकर रोहित की धर्मपत्नी जी को अपनी बहन बनाया है। आज से ये हमारी बहन हैं। कोई भी परिस्थिति हो, कोई भी दुख-तकलीफ हो, हम पति-पत्नी दोनों परिवार के साथ खड़े रहेंगे।"
     डॉ. महेश  कश्यप की पत्नी ने भी रोहित के मासूम बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर हर जरूरत में मदद करने का आश्वासन दिया। परिवार के लोगों ने इस भावुक क्षण पर दोनों का आभार व्यक्त किया।
इसी दौरान डॉ. महेश कश्यप ने कहा कि जिस दिन रोहित का पोस्टमार्टम हुआ था, उस दिन जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक ने परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया था। विधायक ने अपनी तरफ से भी स्वयं मदद देने का वादा किया था। उस समय वहां समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता भी मौजूद थे, लेकिन आज तक परिवार को कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि यह पीडीए परिवार है, राजपूत-लोधी समाज से आता है, इसलिए अभी तक इसकी कोई मदद नहीं हुई। अगर यह परिवार पीडीए परिवार नहीं होता तो अब तक मदद मिल जाती।
 डॉ. महेश कश्यप ने वीडियो के माध्यम से विधायक और प्रशासन से निवेदन किया कि अपना वादा निभाएं और परिवार को जल्द आर्थिक मदद देने का काम करें। अन्यथा की स्थिति में समाजवादी लोग धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अखिलेश यादव से कहकर इस परिवार की विशेष मदद कराई जाएगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.