नहीं मिली जेल से रिहाई, जमानत अर्जी निरस्त

झांसी। थाना सीपरी बाजार तथा थाना उल्दन पुलिस द्वारा गश्त के दौरान अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों के जमानत प्रार्थना पत्र अपर सत्र न्यायाधीश, न्यायालय सं०-1, आदित्य चतुर्वेदी के न्यायालय ने निरस्त कर दिए।
जानकारी देते हुए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रवि प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि थाना सीपरी बाजार पुलिस ने 15 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान प्रद्युम्न कुशवाहा पुत्र रामप्रसाद कुशवाहा, निवासी अटल बिहारी कालोनी गली नं०-2, थाना कोतवाली, दतिया म०प्र को गिरफ्तार कर धारा-109 (1) बी०एन०एस० व 3/25/28 आर्म्स एक्ट तथा थाना उल्दन पुलिस ने 16 अक्टूबर 2026 को सलीम शाह को गिरफ्तार कर धारा 109(1) बी०एन०एस० व 3/25/28 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। दोनों मामलों में आरोपियों द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई उपरांत पर्याप्त आधार नहीं पाते हुए न्यायालय ने प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिए।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.