प्रभू श्रीराम लाल संगीत महाविद्यालय, झाँसी द्वारा आयोजित 51वाँ अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता
झांसी। संगीत सम्मेलन एवं योग शिविर का माँ सरस्वती एवं प्रभू श्रीराम लाल जी महाराज व योगेश्वर चन्द्रमोहन जी महाराज के तेलचित्र के सम्मुख दैनिक जागरण के निदेशक अपूर्व गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभांरभ किया। आज की प्रतियोगिता में दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, नोएडा, जबलपुर, ग्वालियर, हरियाणा, हिमंाचल, झाँसी, महोबा, ललितपुर आदि के 148 प्रतियोगियों ने शास्त्री गायन, गजल गायन, भजन गायन, लोकगीत गायन, राष्ट्रीय गीत गायन, सितार वादन, गिटार वादन, तबला वादन, पखावज वादन, सारंगी वादन, वांसुरी वादन, शहनाई वादन, सिंथेलाइजर वादन, कत्थक नृत्य, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, सामूहिक गायन आदि प्रतियोगिताओं में भागेदारी की।
आज की प्रतियोगिताओं के निर्णायक जय नारायण सोनी महोबा एवं मनोज कुमार झाँसी रहे।
कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री डा0 सुनील दीक्षित, सुरेश चन्द्र खरे, मुकेश गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता, अविनाश झा, जे0पी परमार्थी, विनय सिजरिया, अवधेश राय, सुमित अग्रवाल, अनिल साहू, श्रुति ंिसह रजावत, निविशा तिवारी, भावना प्रजापति, शिखा कुशवाहा, मुकुल तिवारी, प्रियांशू कश्यप, ऋषि कुशवाहा, डा0 वी0वी0 आर्या आदि उपस्थित रहे।
सहसंयोजक दिनेश भार्गव ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु 294 प्रतियोगियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। जो विभिन्न राज्यों से हैं इन सभी के ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था निःशुल्क आयोजन समिति द्वारा की जाती है। शेष प्रतियोगियों की प्रतियोगिता दिनांक 13.11.2026 को प्रातः 10ः00 बजे से प्रारम्भ होकर देर रात तक चलेगी। इससे पूर्व प्रातः कालीन सभा में मुख्य संयोजक कृष्णकान्त झा ने गीता के सातवें अध्याय पर विस्तृत प्रवचन देते हुये सभी विद्यार्थियों से अपील की वे अपने चरित्र और खान पान का विशेष ध्यान रखें क्योंकि एक संगीत साधक के लिए ये आवश्यक है तथा आयुष मंत्रालय दिल्ली के अतिविशिष्ट अधिकारी भूदेव जी, हरियाणा द्वारा महाप्रभू जी महाराज द्वारा जीवों के कल्याण के लिए एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करने हेतु ध्यान योग में चितवृतियों को लगाने हेतु जीवन तत्व नामक 11 क्रियाओं का अपने संकल्प से निर्माण किया इनमें योगासन सहित ध्यान की ऐसी प्रक्रियाएंे हैं जिनके नियमित अभ्यास के द्वारा शरीर पूर्ण रूपेण स्वस्थ्य रहता है साथ ही योग योगेश्वर श्रीकृष्ण वाल स्वरूप के दर्शन भी होने लगते हैं। इसके अतिरिक्त पचश्चििमीतान मन्दूल, मरकट आदि आवश्यक योग आसनों का प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक दिया जाता है। प्रशिक्षण में हिमाचल के उच्च कोटी के योग साधक गोपाल पुरी, मातेश्री पुष्पापुरी जी, कपिल, ब्रजेन्द्र राय, अवधेश राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रज भूषण झा ने किया अन्त में सभी का आभार महाविद्यालय की प्राचार्या सुश्री सालोनी झा ने व्यक्त किया।

No Previous Comments found.