कांग्रेसियों ने मनाई भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती
झांसी। आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती इलाइट चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हम लोगों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनाई है जो कि हर साल बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है पंडित नेहरू जिन्हें भारत के जवाहर के नाम से भी जाना जाता है और उन्हें बच्चों से इतना प्रेम था कि बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे भारत की राजनीति में पंडित जी ने ऐसा अलख जलाया जिससे भारत आधुनिक और विकसित भारत की तरफ बढ़ सका नेहरू जी ने हर वर्ग हर धर्म के लोगों को अपने साथ जोड़ा और भारत को एक नई दिशा दी आज हम लोग जिन सुविधाओं का लाभ ले पा रहे हैं कहीं ना कहीं यह सब पंडित जी की ही वजह से है। उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पूर्व मेयर प्रत्याशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह यादव योगेंद्र परीछा अरविंद बबलू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकेश अग्रवाल सुनील तिवारी जे के दोहरे रामकुमार शुक्ला पूर्व पार्षद अखलाक मकरानी सोम त्रिवेदी संकल्प अग्रवाल नीरज सेन उमा पाठक राजकुमार फौजी एम सी वर्मा प्रीति श्रीवास राजेश रानी मुमताज़ खान समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.