महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
झांसी। भारत सरकार द्वारा 2 नवंबर से 20 नवंबर तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज आर्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो डॉ स्वाती भदौरिया के मार्गदर्शन एवं डॉ शारदा सिंह और श्रीमती सपना अरोरा के संयोजन मे क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया तथा अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं से भारतीय निर्वाचन प्रणाली, मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा चुनाव संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। वहीं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व एवं लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है। साथ ही सभी को निष्पक्ष, निर्भीक एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या एवं समस्त प्रवक्ताओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

No Previous Comments found.