दुकान के बाहर से 20 लीटर पेंट की बाल्टी चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 9 मुकदमे पहले से दर्ज
झांसी। थाना नवाबाद पुलिस ने दुकान के बाहर रखी 20 लीटर पेंट की बाल्टी चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई पेंट की बाल्टी बरामद कर ली है।
घटना के संबंध में आवेदक मुकेश अग्रवाल पुत्र स्व. हरीबाबू अग्रवाल निवासी एस.एम. टॉवर, थाना नवाबाद ने तहरीर दी थी कि अभियुक्त उनकी दुकान के बाहर रखी 20 लीटर पेंट की बाल्टी चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर थाना नवाबाद में मुकदमा संख्या 625/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह के पर्यवेक्षण में थाना नवाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वादी ने मौके पर ही अभियुक्त आकाश उर्फ रोहित अहिरवार को पकड़ लिया और डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर थाना नवाबाद की चीता मोबाइल मौके पर पहुंची और वादी की सहायता से अभियुक्त को चोरी की गई पेंट की बाल्टी सहित थाने लाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश उर्फ रोहित अहिरवार पुत्र इन्दल उम्र करीब 26 वर्ष निवासी हंसारी अंबेडकर मूर्ति के पीछे, थाना प्रेमनगर, जिला झांसी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में का. संदीप कुमार और का. पवन कुमार शामिल रहे।

No Previous Comments found.