पुनीत सागर अभियान के तहत आतिया तालाब पर चला स्वच्छता पखवाड़ा, 150 NCC कैडेट्स ने की सफाई

झांसी: 32यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी झांसी द्वारा पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत आतिया तालाब झांसी  पर स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कमान अधिकारी कर्नल अभय सिंह देव ने की l उक्त कार्यक्रम में 32यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी झांसी की सभी यूनिट्स जिनमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, बिपिन बिहारी डिग्री कॉलेज, महात्मा हंसराज इंटर कॉलेज,मॉडर्न पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज झांसी के 150 कैडेट्स ने स्वच्छता कार्यक्रम को संपन्न कराया, उक्त कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट रश्मि सिंह, लेफ्टिनेंट शारदा सिंह, सी टी ओ,सुरभि यादव,सेकंड ऑफिसर चेतना चौहान, सेकंड अफसर निशि , सी टी ओ,ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया,साथ ही 32यूपी गर्ल्स बटालियन के सूबेदार मेजर नील कुमार, सूबेदार अरविंद कुमार, नायब सूबेदार सुमित, हवलदार श्याम नारायण, हवलदार संदीप कुमार, हवलदार जावेद, बी एच एम पलविंदर, जी सी आई,ललिता ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ कैडेट्स का मार्गदर्शन किया।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.