बबीना के विकास को लेकर CM योगी से मिले विधायक राजीव सिंह पारीछा, कई विकास कार्यों की स्वीकृति का किया अनुरोध

झांसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक राजीव सिंह पारीछा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
 
इस दौरान विधायक ने बबीना विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की और क्षेत्र में जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।
 
विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की जनआकांक्षाओं, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, बिजली, पेयजल, आधारभूत संरचनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी विकास कार्यों से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा।
 
उन्होंने कहा कि बबीना विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और जनहित में आवश्यक कार्यवाही के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.