विधायक बबीना ने किया खेल स्पर्धा का शुभारंभ, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दीं शुभकामनाएं

 झांसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र की मा० विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 18 एवं 19 नवम्बर, 2026 को बीएचईएल ग्राउंड, झांसी में किया जा रहा है। 
       प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 18 नवम्बर को मुख्य अतिथि मा० विधायक बबीना श्री राजीव सिंह पारीछा ने खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक श्री रिजवान फैजल सिद्दीकी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बड़ागांव श्री बृजेन्द्र सिंह राजपूत, श्री अजय राजपूत, श्री नरेन्द्र राजपूत, ग्राम प्रधान खजराहा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
       मुख्य अतिथि श्री राजीव सिंह पारीछा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा सद्भावना के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए। इस दौरान नगर पालिका इंटर कॉलेज, बरुआसागर द्वारा आकर्षक एवं अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।
       इस खेल स्पर्धा में बबीना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कुल 2185 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताएं एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल विधाओं में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की बालक एवं बालिका श्रेणियों में आयोजित की जा रही हैं।
     प्रथम दिवस के प्रमुख परिणाम टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में बड़ागांव इंटर कॉलेज, बड़ागांव तथा नगर पालिका इंटर कॉलेज, बरुआसागर की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में भी बड़ागांव इंटर कॉलेज, बड़ागांव, चिरगांव तथा नगर पालिका इंटर कॉलेज, बरुआसागर की टीमों ने विजयी स्थान प्राप्त किए।
 
एकल स्पर्धाओं में विजेता खिलाड़ी
प्रथम दिवस की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में गरिमा राजपूत, नीलू पाल, स्वदेश राजपूत, साहिल, साधना यादव, प्राची राजपूत एवं तमन्ना समाधिया ने विभिन्न खेल विधाओं एवं आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
        प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया तथा विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र, शील्ड एवं थर्मोप्लास्ट बोतल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
       खेल स्पर्धाओं के सफल आयोजन में श्री रिंकू परिहार एवं उनकी टीम, फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, बरुआसागर, बेसिक शिक्षा विभाग के श्री अनीस कुमार एवं अन्य अनुदेशकों तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के श्री सुनील कुमार एवं अन्य व्यायाम प्रशिक्षकों ने निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन श्री संजीव त्रिपाठी ने किया।
        इस अवसर पर श्री विशाल कुशवाहा, श्री प्रशांत सिंह जादौन, श्री सुरेश पटेल, श्री सर्वेश सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री घनश्याम त्यागी तथा ड्यूटी पर तैनात समस्त पीआरडी जवान उपस्थित रहे। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री शिवराम सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.