वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर झांसी में हुए कार्यक्रम, किले से निकली बाइक रैली

झांसी: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर गुरुवार को झांसी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ऐतिहासिक झांसी किले से वीरांगनाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली के जरिए महारानी लक्ष्मीबाई के साहस, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया।बाइक रैली में शामिल वीरांगनाओं ने शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और वीरता को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया।
जयंती के अवसर पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं और नागरिकों ने महारानी लक्ष्मीबाई के चित्रों एवं प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कई स्थानों पर मोमबत्तियां जलाकर भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, आत्मसम्मान, नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया और स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके त्याग और संघर्ष से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी। जयंती के अवसर पर लोगों ने महारानी लक्ष्मीबाई के विचारों और आदर्शों को अपनाने तथा राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लिया।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.