झांसी मनस्विनी तथा उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल झांसी द्वारा रानी को श्रद्धांजलि

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल तथा झांसी मनस्विनी द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर परमानंद चौराहे पर दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता कोषाध्यक्ष रश्मि महेंद्रू साईं कोषाध्यक्ष अनीता वासुदेव उपाध्यक्ष अनामिका टंडन मंत्री नेहा झा समेत सभी व्यापारी महिलाएं उपस्थित रही।रजनी गुप्ता ने रानी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 
तलवार उठाई थी जिसने, वो कोई आम नारी नहीं थी।
वो झाँसी की रानी थी, मौत से भी जिसने हार नही मानी थी।
कार्यक्रम के अंत में रश्मि महेंद्रु ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.