प्रभारी मंत्री का झांसी दौरा, 22 व 23 को,कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

झाँसी: प्रभारी मंत्री/पर्यटन एवं संस्कृति उ0प्र0 मंत्री जयवीर सिंह  दिनांक 22 एवं 23 नवम्बर, 2026 को जनपद झाँसी के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  मंत्री  दिनांक 22 नवम्बर को राजकीय वाहन द्वारा झांसी पहुंचकर सायं 05 बजे से 07 बजे तक सर्किट हाउस में जनपद के भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सायं 07 बजे से सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।दिनांक 23 नवम्बर को निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रभारी मंत्री  प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 01 बजे तक नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक  करेंगे। 
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.