सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता, 80 हजार की सिगरेट चोरी का 16 घंटे में खुलासा, 2 अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

झाँसी: थाना सीपरी बाजार पुलिस ने चोरी के अभियोग (80,000 रुपये की सिगरेट, 9,400 रुपये नकद व दवाई) का 16 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 35 डिब्बी सिगरेट, 01 पैकेट तम्बाकू, 01 पैकेट बीड़ी तथा 01 कटर ब्लेड व 01 मोबाइल फोन के साथ घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।

बताया गया कि दिनांक 21.11.2026 को वादी अनिल कुमार कोस्ठा पुत्र रमेशचन्द्र कोस्ठा सेंयर गेट अन्दर थाना कोतवाली जनपद झांसी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 16.11.2026 को समय लगभग 02.04 बजे दोपहर अज्ञात चोरों द्वारा गाड़ी से थैला (जिसमें लगभग 80,000 रुपये की सिगरेट, 9,400 रुपये नकद व दर्द की दवाई) चोरी करके भाग गए। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 545/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के कुशल निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सीपरी बाजार जय प्रकाश चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 22.11.2026 को समय 12.18 बजे रेलवे अण्डरब्रिज के बगल में पड़े खाली प्लाट के पास चौकी क्षेत्र ग्वालियर रोड थाना सीपरी बाजार झाँसी से घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1.मुजम्मील पुत्र मोमीन चौधरी उम्र 42 वर्ष निवासी न्यू हिंडन विहार, निकट धोबी घाट म0नं0 74 मोहन नगर, थाना शाहिबाबाद, जनपद गाजियाबाद
2.विक्की कुमार पुत्र विजय कुमार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी गढी कनौरा, मोहिया मछली मण्डी, थाना आलमबाग, जनपद लखनऊ
 
पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि दिनांक 16.11.2026 को हम लोगों ने गणेश चौराहे के पास से एक सेल्समैन की मोटरसाइकिल में बंधे एक थैले को अपने कटर से काट कर चोरी करके अपनी स्कूटी से भाग गए थे। उसमें रखी सिगरेट, बीड़ी, गुटखा को हम लोगों द्वारा राह चलते लोगों को कम पैसे में बेच दिया था तथा जो पैसा मिला उसको हम दोनों ने मिल बांटकर खर्च कर लिया था। जो सिगरेट बची थी यह वही सामान है जो हमने गणेश चौराहे से चोरी किया था जिसे आज हम लोग स्कूटी से बेचने जा रहे थे। हम लोगों ने दिनांक 20.11.2026 को इलाइट चौकी थाना नवाबाद में भी चोरी की थी।
अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार अभियुक्तगण को  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
 
बरामदगी का विवरण:
35 डिब्बी सिगरेट, 01 पैकेट तम्बाकू, 01 पैकेट बीड़ी, 01 कटर ब्लेड, 01 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी
 
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 जय प्रकाश चौबे, उ0नि0 अनुज सिंह गंगवार चौकी प्रभारी ग्वालियर रोड, का0  दलवीर सिंह, का0  शिवान्शू पटेल, का0 सागर सिंह शामिल रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.