सीपरी बाजार में हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा, 1 गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी हिरासत में, लूटा गया मोबाइल और 1,530 रुपये बरामद
झाँसी: थाना सीपरी बाजार पुलिस ने मारपीट कर मोबाइल फोन व रुपये लूटने के अभियोग का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त और 02 बाल अपचारी को लूटे गए 1,530 रुपये व 01 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा बताया कि दिनांक 21.11.2026 को वादी अंशुल पुत्र राजू बरार निवासी सिद्धेश्वर नगर आईटीआई थाना सीपरी बाजार जनपद झाँसी द्वारा तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्तगणों द्वारा उनके साथ गाली गलौज व मारपीट कर जेब से मोबाइल (रेडमी) फोन व पैसे लूट कर भाग गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 544/2026 धारा 309(6)/352 बी0एन0एस0 बनाम चार व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के कुशल निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सीपरी बाजार जय प्रकाश चौबे के नेतृत्व में आज रविवार को थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर खालसा स्कूल के गेट के पास से घटना कारित करने वाले 02 बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष से लूटे हुए 1,530 रुपये एवं लूटा गया 01 मोबाइल फोन अभियुक्त गगन अहिरवार पुत्र कमलेश अहिरवार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ब्रह्मनगर सीपरी बाजार झाँसी के कब्जे से बरामद किया गया।
अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी। बाल अपचारीगण से पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 19.11.2026 को समय करीब 13.00 बजे हम दोनों अपने दोस्तों के साथ गन्ना लेने हीरोज ग्राउण्ड सीपरी बाजार के पास गए थे, जहाँ गन्ने वाले से कहा-सुनी हो गई थी, जिस पर हम सभी लोगों द्वारा गन्ना बेचने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन तथा जेब में रखे पैसे लूट कर भाग गए थे। बाद में लूट के रुपयों को आपस में बांट लिया गया था। लूटा हुआ मोबाइल अपने भाई गगन को दे दिया था।
थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा बाल अपचारीगण को पुलिस निगरानी में लेते हुए तथा 01 अभियुक्त को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
प्र0नि0 जय प्रकाश चौबे, उ0नि0 विनय कुमार चौकी प्रभारी मसीहागंज, हे0का0 अवधेश कुमार, का0 सुशान्त कुमार, का0 अंजू खान, का0 गोपाल साहू शामिल रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.