यातायात माह के दृष्टिगत एसएसपी द्वारा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
झांसी: यातायात माह–2026 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार द्वारा थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत इलाइट चौराहे पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौराहे पर यातायात के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन, वाहनों के आवागमन तथा यातायात नियमों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया गया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने, सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
झाँसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.