'नशा मुक्ति संकल्प' के साथ 24 से 30 नवंबर तक होगा 'अटल स्मृति कप' अंतर-मंडल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर और गुड मॉर्निंग टीम के संयुक्त तत्वावधान में 24 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक 'अटल स्मृति कप' अंतर-मंडल क्रिकेट टूर्नामेंट – 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है. समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से इस पूरी प्रतियोगिता की थीम 'नशा मुक्ति संकल्प' रखी गई है. इस टूर्नामेंट में भाजपा झांसी महानगर के 12 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. नॉकआउट और फाइनल लीग के मिश्रित प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 13 रोमांचक मुकाबले होंगे, जिसका आयोजन गुड मॉर्निंग टीम और भाजपा झांसी महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला मोर्चा की दो टीमों के बीच एक विशेष मुकाबला आयोजित किया गया ,आज प्रथम दिन रानी दुर्गावती एलेवन एवं महारानी लक्ष्मी बाई इलेवन और दूसरी पाली मै सदर बाजार मंडल और शहर मंडल के बीच मुकाबला हुआ पहले दिन 24 नवंबर (मंगलवार) को शाम 4:30 बजे भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी उपस्थित रहे , जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व मै नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भाव हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ , इसके बाद शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक महिला मोर्चा-1 और महिला मोर्चा-2 के बीच विशेष मैच खेला जाएगा, जबकि रात 7:30 बजे से 10:30 बजे तक शहर और सदर मंडल की टीमों के बीच पहला मुख्य मुकाबला होगा. दूसरे दिन 25 नवंबर (बुधवार) को तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक प्रेमनगर बनाम शिवाजी नगर, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चिरगांव बनाम बबीना कैंट और शाम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक बड़ागांव बनाम रक्सा की टीमें आमने-सामने होंगी. तीसरे दिन 26 नवंबर (गुरुवार) को प्रारंभिक दौर के अंतिम दो मुकाबलों में सुबह 6:30 बजे से 9:00 बजे तक सिविल लाइंस बनाम बबीना ग्रामीण तथा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सीपरी बनाम बरुआसागर के बीच भिड़ंत होगी.
प्रारंभिक दौर के समापन के बाद 26 नवंबर की शाम से ही नॉकआउट यानी सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत हो जाएगी. पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर (गुरुवार) को शाम 6:30 बजे से रात 9:00 बजे तक टीम A और टीम D के बीच खेला जाएगा. इसके बाद 27 नवंबर (शुक्रवार) को सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक टीम B और टीम E के बीच दूसरा सेमीफाइनल तथा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक टीम C और टीम F के बीच तीसरा सेमीफाइनल मुकाबला आयोजित होगा. सेमीफाइनल जीतने वाली तीन शीर्ष टीमों के बीच फाइनल लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 27 नवंबर (शुक्रवार) को शाम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक टीम X बनाम टीम Y, 28 नवंबर (शनिवार) को शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक टीम Y बनाम टीम Z और 29 नवंबर (रविवार) को शाम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक टीम X बनाम टीम Z के बीच मैच होंगे. टूर्नामेंट का खिताबी यानी फाइनल मुकाबला 30 नवंबर (सोमवार) को शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा.
गुड मॉर्निंग टीम ने फाइनल लीग के लिए स्पष्ट नियम तय किए हैं, जिसके तहत फाइनल लीग में पहुंचने वाली तीनों टीमों के बीच आपसी राउंड-रॉबिन मुकाबले खेले जाएंगे. प्रत्येक जीत पर विजेता टीम को 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं मिलेगा. लीग चरण के अंत में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम को टूर्नामेंट का विजेता घोषित किया जाएगा, और यदि दो या अधिक टीमों के अंक बराबर रहते हैं तो विजेता का निर्णय नेट रन रेट (NRR) के आधार पर किया जाएगा. प्रमुख उपस्थिति मुकेश मिश्रा , आशीष उपाध्याय , सौरभ बाजपेई, प्रमोद शिवहरे ,अरुण साहू, अमित साहू ,दुष्यंत चतुर्वेदी , रोहित पांडेय, आशीष बिलैया , राशि साहू, अमित यादव , अवधेश शर्मा , गीतमाला गुप्ता , मंगलम दुबे , पुष्पेंद्र सिंह , नवनीत दीक्षित , आर एन उपाध्याय , सुनील भदौरिया , धीरज गोस्वामी , मोहित पोरवाल , सुनील पाल आदि उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर नशा मुक्ति की शपथ भी दोहराई , सभी युवाओं मै खेल के प्रति जोश देखने को मिला ।

No Previous Comments found.