दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की मदद करने वाले व्यक्तियों को भारत सरकार ने किया गुड सेमेस्टर घोषित, 5 हजार से होंगे पुरस्कृत

झांसी: प्रभारी जिलाधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित ढाबों पर अनियंत्रित ढंग से खड़े बड़े वाहनों से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।प्रभारी जिलाधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने विकास भवन सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि "जीवन अनमोल है, इसकी सुरक्षा करें", उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले अधिकारी अथवा कर्मचारी दोपहिया वाहन से आने पर हेलमेट एवं चार पहिया वाहन से आने पर सीट बेल्ट का प्रयोग करते हुए आम जनमानस को एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करें।
प्रभारी जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब बनाते हुए बच्चों को ट्रैफिक और यातायात नियमों की जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे दुपहिया वाहन से स्कूल न आए, इसे अवश्य कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी जिलाधिकारी ने स्कूल वाहनों की फिटनेस पर विशेष बल दियाऔर कहा की ऐसे वाहन जिनकी आयु सीमा पूर्ण हो गई है, उनका संचालन तत्काल प्रभाव से रोक जाए, यदि उक्त वाहन सड़क पर चलता हुआ पाया जाए तो तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।प्रभारी जिलाधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित ढाबों पर अनियंत्रित ढंग से खड़े ट्रक/ बस इत्यादियों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देशित किया कि ऐसे वाहनों को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने एनएचएआई को यह भी निर्देश दिए कि ऐसे वाहन जो खराब हो गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से सड़क से दूर सुरक्षित रखा जाना सुनिश्चित किया जाए।
प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों / मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में सोलेशियम स्कीम (हिट एण्ड रन) का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना की जानकारी आम नागरिक को न होने के कारण उनके द्वारा इस योजना का लाभ नहीं लिया जा पा रहा है। सोलेशियम स्कीम के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को रूपए पचास हजार तथा दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को रूपए दो लाख दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों की मदद में आने वाले व्यक्तियों को संरक्षण प्रदान करते हुए ऐसे व्यक्तियों को गुड सेमेरिर्टन घोषित किया गया है। उनसे पुलिस द्वारा कोई पूंछताछ नहीं की जायेगी। ऐसे व्यक्तियों को रूपए पाँच हजार से पुरस्कृत करने की व्यवस्था की गयी है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का संचालन करते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रंजीत गुप्ता ने निर्धारित एजेंडा एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी द्वारा दिए गए नवीनतम दिशा निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हेतु निर्धारित मानक प्रक्रिया की जानकारी दी।
इस मौके पर एआरटीओ डॉ0 सुजीत के सिंह,सीओ पुलिस एम के सिंह, एनएचएआई अमन कौशिक, डीआरएम (एनआईसी)  उपेन्द्र मिश्रा,स.अधिशासी अभियंता गरिमा सिंह निर्माण खंड 3 लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.