यातायात व सामाजिक जागरूकता विषयक संगोष्ठी में छात्र- छात्राओं को दीं महत्वपूर्ण जानकारियां
झांसी। यातायात माह एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के दिशा निर्देशन,क्षेत्राधिकारी यातायात रामवीर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को अंदर ओरछा गेट स्थित मदर इंडिया कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में यातायात/ सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता संबंधी संगोष्ठी , प्रश्नोत्तरी, भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ट्रैफिक चीफ वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य डॉ सुश्री प्रगति शर्मा उपस्थित रही। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी याकूब अहमद मंसूरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अर्चना राय एवं अब्दुल जाबिर उपस्थित रहे । वक्ताओं ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा , सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध बच्चों को जागरूक किया । नैतिक मूल्यों ,दया भावना, सहिष्णुता, बड़ों के प्रति सम्मान, दलगत भावना व अनुशासन जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चीफ वार्डन प्रगति शर्मा ने बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल, संकेतो, ज़ेबरा क्रॉसिंग व अन्य यातायात संबंधी जानकारियां कविता के माध्यम से समझाई । अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता याकूब अहमद मंसूरी ने यातायात संबंधी नियम एवं सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज, अंधविश्वास, छुआछूत आदि के संबंध में विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात विधालय में आयोजित विभिन्न खेलकूद ,सांस्कृतिक , यातायात संबंधी प्रश्नोत्तरी ,भाषण व कविता प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मैडल पहनकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा,रशीद मंसूरी, चंद्रशेखर पांडे, दीपक राय ,आसिफ खान ,फिरोज खान, सलमान ,खालिद ,संगीता साहू ,काजल ,सीमा खानम, नाज़नीन सहित विद्यालय स्टाफ , गणमान्य नागरिक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद फारुख खान एड ने एवं आभार नदीम अली हाशमी ने व्यक्त किया।

No Previous Comments found.