देश में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का शंखनाद तीस को झांसी से होगा, बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री करेंगे हनुमान चालीसा पाठ
झांसी। देश में होने वाले हनुमान चालीसा पाठ का शंखनाद झांसी से होगा। तीस नवम्बर को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित होने वाला सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का शंखनाद से होने जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होंगे। शनिवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता मनीष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सनातन को जोड़ने और युवाओं को सनातन से जोड़ने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर में आयोजित होने वाला बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किए जा रहे सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का शंखनाद वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की कर्मभूमि झांसी से होने जा रहा है। उन्होंने बताया यह दिव्य अनुष्ठान झांसी महानगर के खंडेराव गेट स्थिति लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में शाम पांच बजे से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने झांसी की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस दिव्य अनुष्ठान में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु उपस्थित होकर इसका पुण्य लाभ प्राप्त करें।
पत्रकार वार्ता के दौरान पंडित मनोज पाठक, पंडित लल्लन महाराज, पीयूष रावत, जितेंद्र तिवारी,समीर तिवारी,पंकज त्रिपाठी,अमित नायक, मधुर श्रीवास्तव पारस त्रिपाठी, शैलेंद्र शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.