वैश्विक आपदाकाल में जन्मी हिन्दी साहित्य भारती सनातनी आपदाओं को समाप्त करेगी : प्रो रमा शर्मा हिन्दी साहित्य भारती केन्द्रीय न्यास एवं कार्यकारी मण्डल द्विदिवसीय बैठक का हुआ समापन
झाँसी। मानव धर्म के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय संगठन हिन्दी साहित्य भारती के केन्द्रीय न्यास एवं कार्यकारी मण्डल की द्विदिवसीय बैठक का द्वितीय दिवस सत्र एवं समापन होटल द मारवलस में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवींद्र शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राचार्य प्रो रमा शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म पर छाए वैश्विक संक्रमण कोo कोविड समय जैसे वैश्विक आपदाकाल में ही जन्मी हिन्दी साहित्य भारती समाप्त करेगी ।
बैठक के द्वितीय दिवस में सनातन संस्कृति संवर्धन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के सन्दर्भ में समग्र चर्चा हुई, आगामी वर्ष में मार्च माह में मॉरिशस संस्कृति संवर्धन यात्रा और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश द्वारा आंध्र प्रदेश और आंध्र प्रदेश की उत्तर प्रदेश संस्कृति संवर्धन यात्रा प्रस्तावित हुई और सर्वसम्मत से स्वीकृत भी हुई ।
प्रदेश, प्रांतशः एवं जिलावार वार्षिक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, श्रद्धा समर्पण उत्सवों की समीक्षा की गई ।
समस्त प्रदेशों में अभ्युदय ग्राम में विभिन्न प्रकल्प के माध्यम से वात्सल्य निकेतन, गुरुकुलम, निःश्रेयस निकेतन (आध्यात्मिक साधना एवं योग केंद्र), गौशाला एवं गौ संवर्धन, प्रबन्धन कार्यालय, अतिथि गृह, प्रकल्प सतत् पूरक योजना एवम चिकित्सा ऐवम स्वास्थ्य केंद्र समाहित किए जाएंगे ।
समस्त इकाइयों में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रसार हेतु संगोष्ठियाँ आयोजन प्रस्तावित की गई । श्री गया सिंह परिहार को न्यास मण्डल में समाहित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया । हिन्दी साहित्य भारती की बेब साइट हेतु संयुक्त महामंत्री निशांत शुक्ल को प्रभारी नियुक्त किया गया ।
बैठक में सर्व सम्मति से लिए गए निर्णयों को तय समय सीमा के अन्तर्गत क्रियान्वयन सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया गया ।
बैठक को डॉ करुणाशंकर राममनोरथ, डॉ एस टंकमणि अम्मा, डॉ अनिल शर्मा, राम निवास शुक्ल ने संबोधित किया ।
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवींद्र शुक्ल ने संगठन को वैश्विक स्तर पर मजबूती प्रदान करने और आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने हेतु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक घरानों से संपर्क के माध्यम से FCRA अर्थ संग्रह का सुझाव दिया ।
बैठक में केंद्रीय महामंत्री राम निवास शुक्ल, उपाध्यक्ष डॉ एस टंकमणि अम्मा, डॉ राजीव शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ केंद्रीय मंत्री डॉ सुनीता मंडल, प्रभारी पश्चिम बंगाल सुबीर मण्डल, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रो. बलभद्र त्रिपाठी, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा, केंद्रीय सचिव डॉ मंजू पांडेय, संयुक्त महामंत्री निशांत शुक्ल, जनसंचार सह संयोजक नीरज सिंह, केंद्रीय कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग, संगठन मंत्री अनुराग तिवारी, साहित्य बोध संपादक डॉ विभा नायक, डॉ मनोज दुबे, डॉ विजय मणि त्रिपाठी, धारेन बारोठ, डॉ आनंद उपाध्याय, डॉ रमा शर्मा, डॉ करुणा शंकर राम मनोरथ, आचार्य सुनील बाबूराव कुलकर्णी, योगेंद्र शर्मा, भंवर लाल जाट, डॉ पी के जयलक्ष्मी, डॉ के राजशेखर, भारती मिश्रा, डॉ प्रियंका कौशिक, जी एस परिहार, प्रो वंदना द्विवेदी आदि उपस्थित रहे ।
बैठक का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ, जिलाध्यक्ष झाँसी डॉ राजेश तिवारी मक्खन और जिलाध्यक्ष झाँसी महानगर संजय राष्ट्रवादी ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया ।
No Previous Comments found.