जीवन को सत्कर्मों से जोड़ें: दिवाकर जी महाराज

  झांसी। सिद्धेश्वर बालाजी धाम  ट्रस्ट एवं राय परिवार के तत्वावधान में हंसारी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पंचम दिवस भगवान कृष्ण की बाल‌ लीलाओं का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास दिवाकर जी महाराज महाराज ने कहा कि जीवन में प्रेम बहुत जरूरी है क्योंकि प्रेमपूर्ण हृदय ही परमात्मा के दर्शन अथवा उसकी प्राप्ति की अनुभूति कर सकता है।वे कहते हैं कि परमात्मा भक्तों से सांसारिक वस्तुएं नहीं चाहते वह तो सिर्फ थोडा सा प्रेम भक्त के हृदय में देखकर उस पर कृपा करते हैं। गिरिराज गोवर्धन का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने सात वर्ष की आयु में अपनी कनिष्ठका ऊंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के कोप से न सिर्फ बृजवासियों को बचाया बल्कि इंद्र के अहंकार का भी दमन किया। उन्होंने सुंदर भजन सुनाया "नख पै गिरवर लीन्हों धार कन्हैया मेरौ बारो, जिसे सुन श्रोता जमकर झूमे।इससे पूर्व मां यशोदा के ऊखल बंधन का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रेम के सिवाय भगवान को बांधने में कोई भी शक्ति सफल नहीं हो सकती। प्रेम की खातिर ही ताहि अहीर की छोकरियां छछिया भर छांछ खौ नाच नचावें। जीवन में कर्म को प्रधान बताते हुए कथा व्यास  ने कहा कि जब तक जीवन है कर्म पीछा नहीं छोडते, कर्म तो करना ही पड़ेगा और इसी कर्म के अनुसार हमें हमारे कर्मों का अच्छा-बुरा फल परमात्मा देता है, इसलिए हम कर्मों से विमुख तो हो नहीं सकते किंतु अपने कर्मों को हम सुधार तो सकते हैं।वे कहते है कि जिंदगी ऐसे जिओ कि खुश रहो, आबाद रहो, तुम रहो न रहो,सारे जहां को याद रहो।
उन्होंने इमलार्जुन, कालिया नाग नाथन आदि भगवान कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए सुंदर भजन छोटी छोटी गईयां, छोटे छोटे लाल छोटो सो मैरो मदन गुपाल" सुनाये जिस पर श्रोता खूब झूमे।पंचम दिवस की कथा समापन के बाद कथा व्यास का जलेवी मिष्ठान से तुलादान किया गया उसके बाद सभी श्रद्धालुओं को दही जलेवी एवं भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया
  ब्रह्मचारी आश्रम पारीछा से जगदीश दास महाराज, कथा श्रवण हेतु पधारे जिनका मुख्य यजमान ने स्वागत कर राम दरबार का चित्र भेंट किया।
 इस मौके विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष रमेश शरण अग्रवाल, विहिप के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मधुसूदन शिवहरे, हेमंत राय कोषाध्यक्ष,बबलू रंगलानी, आशीष मिश्रा,रमेश ग्वाला, रामस्वरूप ग्वाला,पूरन पाल, शिवराम पाल, कृष्ण बिहारी राय,संतोष राय प्रधान,विजय राय , दीपक राय, के.के.राय भांजे, मनोज राय रानीपुर, रमेश राय पूर्व प्रधान,निखिल राय, के के राय, जितेंद्र राय फौजी, चंद्रप्रकाश राय आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक नितेंद्र रघुवीर राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.