समस्त विधानसभाओं में आज 4200 फार्म-6 हुए फीड, फीडिंग की कार्यवाही अभी भी प्रगति पर

झांसी: उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में नागरिकों की सुविधा के लिए जनपद में विशेष अभियान दिवस आयोजित हुआ। उन्होंने समस्त उप जिला अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान दिवसों का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कराया जाए।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2027 के तहत आज जनपद के सभी 1741 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बीएलओ को निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपील किया कि जनपदवासी अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम अवश्य जांचें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का पंजीकरण जरूरी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 28 नवम्बर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहें। बीएलओ के पास 17 नवम्बर, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध है जिससे नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांचा। बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 उपलब्ध रहें। नागरिकों की सुविधाओं एवं उनकी जिज्ञासाओं तथा आवेदन में सहयोग हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहा । नागरिकों की जिज्ञासाओं के समाधान एवं आवश्यक जानकारी तथा सहायता उपलब्ध कराने के लिए जनपद स्तर पर हेल्पलाइन नं० 1950 भी सक्रिय हैं।
विभिन्न मध्य स्थलों का निरीक्षण करते हुए उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद झाँसी में कम्पोजिट विद्यालय नई बस्ती में संचालित "विशेष अभियान" के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पल्लवी मिश्रा एवं उप जिलाधिकारी श्रीमती मनीषा धार्वे ने अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए, उन्होंने बताया कि समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु सक्रिय रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो दिवसीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 28 नवम्बर को आयोजित विशेष दिवस पर जनपद की समस्त विधानसभाओं में 4061 फार्म-6 जमा कराए गए, आज द्वितीय दिवस में समस्त विधान सभाओं में अब तक 4200 फॉर्म-6 की फीडिंग की जा चुकी है और अभी फीट किए जाने की प्रक्रिया प्रचलित है। अभियान के अंतर्गत 224-मऊरानीपुर विधानसभा में लोहपीटा समाज के छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची से जोड़ने हेतु "विशेष कैम्प" आयोजित कर फॉर्म-6 भरवाए जा रहे हैं। वहीं, 225-गरौठा विधानसभा में कबूतरा डेरा, ग्राम फरीदा (भाग संख्या-249) में कबूतरा समाज के परिवारों का सत्यापन कर पात्र व्यक्तियों के फॉर्म-6 भरवाए गए। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ए के गुप्ता द्वारा 222-बबीना विधानसभा में ग्राम मेरोना में सहरिया समुदाय के पात्र व्यक्तियों के फॉर्म-6 भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने की कार्यवाही की जा रही है। 
इसके अतिरिक्त एडीएम नमामी गंगे योगेन्द्र कुमार ने 223-झाँसी नगर विधानसभा में लोहपीट समुदाय के लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु "विशेष जागरूकता कार्यक्रम" आयोजित किया जा रहा है। आज मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान के अंतर्गत 222 बबीना विधानसभा के ग्राम दिगारा एवं गोरामछिया स्थित बूथ संख्या 147, 148 एवं 149 पर कबूतरा डेरा समुदाय के लोगों के साथ संवाद किया गया।इस दौरान उन्हें मतदान प्रक्रिया एवं मताधिकार के महत्व की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा आवश्यकतानुसार नाम एवं विवरण में संशोधन कराने हेतु जागरूक किया गया। विशेष कैंप में जनपद के समस्त अपर जिलाधिकारी, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ उप जिलाधिकारी, समस्त नोडल अधिकारी और स्टेनो से शुभम जैन उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.