कुंडम जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल छत से टपक रहा पानी
कुंडम - क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय चौरई कला की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। यहां पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को एक ही कक्ष में पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के दौरान विद्यालय की छत से पानी टपकने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्कूल भवन की स्थिति को देखकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पर्याप्त कक्ष और सुरक्षित भवन की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। जिम्मेदार अधिकारियों से मांग है कि विद्यालय की स्थिति का निरीक्षण कर छत की मरम्मत एवं अतिरिक्त कक्षों की व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर माहौल में शिक्षा मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है।
रिपोर्टर -

No Previous Comments found.