चट्टी बरियातू में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ कमेटी का किया गया गठन

केरेडारी : प्रखंड के चट्टी बरियातू पंचायत भवन के चबूतरा में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ का एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सतीश सिंह एवं संचालन कुलदीप साव ने किया। बैठक में बतौर मुख्य स्थिति के रूप में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के महासचिव श्री सतीश सिंहा जी उपस्थित थे। बैठक में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के नीति और सिद्धांत के बारे में बताया गया। तथा विस्थापित तथा प्रभावित लोगों को हक और अधिकार कैसे दिलाए इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए बोले की अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ आजसू पार्टी का एक इकाई है जैसा कि आप सभी को पता है आजसु पार्टी अलग झारखंड आंदोलन की उपज है और उसी तर्ज पर अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ काम करती है अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ हमेशा आंदोलन पर विश्वास करता है और संघ का आंदोलन टिकाउ होता है बिकाऊ नहीं संघ हमेशा विस्थापित और प्रभावित लोगों की हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ता है और उसका अधिकार दिलाता है। बैठक में सर्वसमिति से चट्टी बरियातू कोल माइंस के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष कुलदीप साव कार्यकारी अध्यक्ष शंभू गुप्ता उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता सचिव कामेश्वर महतो सहसचिव संतोष महतो संगठन मंत्री रामकुमार साहू सहसंगठन मंत्री अमन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष कालेश्वर प्रसाद सहकोषाध्यक्ष गुरुदेव महतो मीडिया प्रभारी सचिन राम सहमीडिया प्रभारी सचिन कुमार गुप्ता तथा कार्यकारणी सदस्य । उपेंद्र गुप्ता दिनेश महतो कामेश्वर महतो अनिल मुंडा संजय साव गोपाल महतो राजेंद्र साव हेमराज महतो महेंद्र कुमार साव दशरथ महतो मुकेश महतो रामचंद्र महतो लियाकत हुसैन राजू गोस्वामी सतीश सोनी मनोज सोनी लखन साव सुरेश कुमार साव । इस मौके पर चट्टी बरियातू पंचायत से काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : सुनील कुमार ठाकुर
No Previous Comments found.