राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले #NCC कैडेट्स के साथ आज उज्जैन में देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने संवाद

रांची : राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले #NCC कैडेट्स के साथ आज  उज्जैन में  देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने संवाद किया। अपने संबोधन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  ने बताया अभी भारत में 17 लाख एनसीसी कैडेट हैं, जल्द ही यह संख्या बढ़ाकर 20 लाख की जाएगी। यह वर्दीधारी राष्ट्रप्रेमी युवाओं का सबसे बड़ा संगठन है। सोशल सर्विस एवं कम्युनिटी डेवलपमेंट के कार्यों में इनकी भूमिका सराहनीय होती है। सामाजिक बदलाव में भी NCC    सराहनीय कार्य करते हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलते हैं। पर्यावरण संरक्षण की बात हो या कोरोना संक्रमण काल में सेवा की, हर क्षेत्र में इनका योगदान सराहनीय रहा है।

रिपोर्टर : जितेंद्र कुमार सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.