दिल्ली चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

केरेडारी :   मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल जी के दुष्प्रचार को सिरे से खारिज कर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दियाlइसके लिए मैं जनता जनार्दन का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आपदा के खिलाफ प्रचंड जनादेश दिया है। जनता ने मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह एवं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक विजय पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मोदी के गारंटी की जीत पर मंडल महामंत्री, नरेश महतो

   दिल्ली की जनता को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज दिल्ली की जनता ने झूठ और फरेब को बेनकाब कर दिया है। विकास विरोधी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले राजनीतिज्ञों को इस जीत से सबक लेनी चाहिए।

युवा मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर 

ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी फरेबी पार्टी आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने सबक सिखाया है। दिल्ली की जनता ने आप पार्टी को केवल चुनाव नहीं हराया बल्कि अरविंद केजरीवाल को चित से उतार दिया है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह

  ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर और पटाखे छोड़कर कार्यकर्ताओं को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि यह जीत असत्य पर सत्य की जीत है। झूठे वादों और झूठी राजनीति से जनता को बहुत दिनों तक नहीं बरगलाया जा सकता।

भाजपा नेता महेंद्र सिंह

ने कहा कि दिल्ली के जनादेश ने राष्ट्रवाद और तीव्र विकास की राजनीति को मजबूती प्रदान की है। युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुनील राज सिंह उर्फ शेर सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अब जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। मोदी की गारंटी अब जमीन पर साकार होगी। पिछले एक दशक से दिल्ली की जनता को केवल मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाए गए। आज जनता झूठे और भ्रष्टाचारी लोगों को सबक सिखाई है।कार्यक्रम में, बद्रीनारायण सिंह नारायण यादव नरेश महतो विनोद सिंह कृष्ण सिंह बहादुर राम अमित गुप्ता महेंद्र सिंह उपेंद्र सिंह कर्मचारी साहू सैकड़ो उपस्थित रहे

 रिपोर्टर  : सुनील कुमार ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.