रानीश्वर में महान निर्मल महतो जी का शहादत दिवस श्रद्धा से मनाया गया

दुमका : शुक्रवार | झारखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीद एवं महान आंदोलनकारी निर्मल महतो जी की शहादत दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी रानीश्वर प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में जीवनपुर मोड़ पर आयोजित हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में मनोज राय, धनेश्वर कुमार, चार्लेश मरांडी, जयंत मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने अपने संबोधन में निर्मल महतो जी के बलिदान को झारखंड की अस्मिता और अधिकार की पहचान बताया। वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो जैसे वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज झारखंड एक अलग राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
इस मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
संवाददाता : गियासुद्दीन अंसारी
No Previous Comments found.