तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

चौपारण  :   भारतीय जनता पार्टी चौपारण पूर्वी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी रमेश ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। रमेश ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद सैनिक सम्मान समारोह, महापुरुषों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि 10 और 12 अगस्त को महात्मा गांधी स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में पूर्वी मंडल महामंत्री बालेश्वर साव, अरविन्द सिंह, पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष सह मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, अरविन्द साव, मंत्री कपिलदेव यादव, मुखिया प्रविन सिंह, नागेंद्र पाण्डेय, मनोज दास, विजय साव, देवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, आशा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद थीं।

 रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.