खेल दिवस पर +2 मॉडल विद्यालय, आसनबानी में खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

दुमका :   उप राजधानी दुमका के अन्तर्गत रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में खेल दिवस पर रंगारंग प्रतियोगिताएं  शुक्रवार  को +2 मॉडल विद्यालय, आसनबानी में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद युवा क्लब, कुम्हारपाड़ा, आसनबानी द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर, मुख्य अतिथि मनोज जॉन हांसदा (प्रभारी प्रधानाध्यापक) द्वारा की गई।

विद्यार्थियों का जोश और उत्साह  
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने 200 मीटर दौड़ (पुरुष एवं महिला), 100 मीटर दौड़ (पुरुष एवं महिला), कबड्डी, फुटबॉल समेत कई खेल प्रतिस्पर्धाओं में जोरदार भागीदारी दर्ज की। खेल मैदान में बच्चों की उत्साहित भागीदारी और खेल भावना देखते ही बनती थी।
मुख्य अतिथि का संदेश  
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का विकास करता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहना चाहिए। विजेताओं को होगा सम्मान  
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि विजयी प्रतिभागियों को मेडल, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएँ और अभिभावकों ने सराहनीय सहयोग दिया। शामिल हस्तियां और सहयोग मौके पर क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार गोस्वामी, सचिव सुमंत मंडल, मंटू रज्जाक, राजू मंडल, अरुण कुमार सिंह, मनोज हांसदा, अनूप कुमार घोष समेत स्कूल के तमाम शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

 संवाददाता : गियासुद्दीन अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.