झारखंड के भ्रष्ट नीति और कार्यशैली को लेकर भाजपा द्वारा किया गया आक्रोश प्रदर्शन

गिरीडीह : भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर राज्यभर के जिला मुख्यालय और प्रखंड कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में गिरिडीह के तिसरी ब्लॉक मुख्यालय समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली की शक्ल में कार्यकर्ता अंचल कार्यालय से तिसरी चौक पहुंचे और सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी रखा। और भाजपाइयों ने राज्यपाल का नाम से प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा भाजपा का यह आंदोलन सूर्या हसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 प्रोजेक्ट के विरोध में आयोजित किया गया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार आदिवासियों की जमीन हड़पने और उन पर अत्याचार करने का काम कर रही है। इस प्रदर्शन जिला मंत्री मनोज यादव ने कहा कि राज्य में जिस तरह से आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है, उसे भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूर्या हसदा को न्याय दिलाने के लिए पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार के राज में आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा आदिवासियों की आवाज बनेगी और उनके हक व अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर भाजपा नेता रविंद्र पंडित, दिनेश ठाकुर, किसुन यादव, अशोक उपाध्या, सोनू हेमब्रॉम,जानकी यादव, उमर फारूख, विजय यादव, संतोष सिंह,माला सिन्हा, संत मंडल, टिंकू कुमार, सुनील शर्मा,सहित कई भाजपाइयों लोग उपस्थित थे
रिपोर्टर : आंनद बरनवाल
No Previous Comments found.