झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत खूंटी जिले से होकर तीन वाहनों का नियमित संचालन – ग्रामीणों को मिल रही सुलभ परिवहन सुविधा

खूंटी : राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण कनेक्टिविटी एवं परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत खूंटी जिले से होकर तीन बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है, जिससे जिले के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल रही है।
◆ खूंटी जिले से होकर संचालित वाहनों का विवरण एवं समय-सारणी:
1️⃣ बस संख्या – JH23C4179
रूट: दलभंगा (सरायकेला) → रांची (via खूंटी)
समय: सुबह 7:10 AM बजे दलभंगा से प्रस्थान / खूंटी आगमन 9:40 AM बजे / रांची आगमन 11:00 AM बजे*
रूट: रांची→ दलभंगा (सरायकेला-via खूंटी)
समय: दोपहर 12:10 PM बजे रांची से प्रस्थान / खूंटी आगमन 1:30 PM बजे / दलभंगा आगमन 4:00 PM बजे
बस संख्या – JH23B6411
रूट: अड़की (खूँटी) → कुचाई (सरायकेला)
समय: सुबह 8:00 AM बजे अड़की से प्रस्थान / कुचाई आगमन 8:20 AM बजे
रूट: कुचाई (सरायकेला)→ अड़की (खूँटी)
समय: सुबह 8:30 AM बजे कुचाई से प्रस्थान / अड़की आगमन 10:10 AM बजे
रूट: अड़की (खूँटी) → कुचाई (सरायकेला)
समय: सुबह 10:30 AM बजे अड़की से प्रस्थान / कुचाई आगमन 12:45 PM बजे
रूट: कुचाई (सरायकेला)→ अड़की (खूँटी)
समय: दोपहर 1:30 PM बजे कुचाई से प्रस्थान / अड़की आगमन 3:30 PM बजे
बस संख्या – JH23B7066
रूट: कथकुवांरी (गुमला) → रांची (via खूंटी)
समय: सुबह 6:45 AM बजे कथकुवांरी से प्रस्थान / खूंटी आगमन 8:35 AM बजे / रांची आगमन 9:40 AM बजे
रूट: रांची→ कथकुवांरी (गुमला-via खूंटी)
समय: सुबह 11:35 AM बजे रांची से प्रस्थान / खूंटी आगमन 12:40 PM बजे / कथकुवांरी आगमन 2:40 PM बजे
◆ लाभार्थी एवं सुविधा:
√ विद्यार्थी, महिलाएं, 60वर्ष या इससे अधिक के वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन इस योजना के तहत निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
√ अन्य यात्रियों के लिए रियायती दरों पर टिकट उपलब्ध कराया गया है।
√ यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिल रही है। इस योजना से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं बाजार तक ग्रामीणों की पहुँच आसान हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ने से आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति को भी बल मिल रहा है। आने वाले दिनों में बसों की संख्या बढ़ाने की बात कही गई।
ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें स्कूल, अस्पताल, बाजार एवं प्रखंड मुख्यालय तक पहुँचने में अत्यधिक सुविधा मिल रही है। यह योजना ग्रामीण जीवन को सरल और गतिशील बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.