प्रखंड कांग्रेस की बैठक में ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ अभियान को सफल बनाने का लिया गया संकल्प

विष्णुगढ़ :  प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को 'वोट कर गद्दी छोड़ो – हस्ताक्षर अभियान' को लेकर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने की, जबकि संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल का कार्यकर्ताओं ने बुके देकर जोरदार स्वागत किया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष पटेल ने कहा कि "अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। हमें घर-घर जाकर जनता को जोड़ना है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जात नहीं, जमात की राजनीति करती है और सभी धर्मों एवं वर्गों को साथ लेकर चलती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। "संविधान को बचाने की बात हो या जनता के हक की बात, कांग्रेस हमेशा आगे रही है," उन्होंने कहा। साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "आज तक विदेशों से काला धन नहीं आया, और न ही जनता के खातों में 15 लाख रुपए आए।"
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने जीएसटी का विरोध महंगाई कम करने के लिए किया और केंद्र सरकार को जातीय जनगणना की घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन आवश्यक है।
बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं में अब्बास अंसारी, उत्तम महतो, त्रिवेणी मंडल, सुरेंद्र मिश्र, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, गणपत स्वर्णकार, रामजन्म राय, सुनील वर्मा, पूनम कुमारी, शिवप्रसाद लाहकार, कमरुल अंसारी, हेमलाल साव, गुलाब राम, उमा देवी, कौशल्या देवी, मिट्ठू यादव, बुधन महतो, जाकिर हुसैन, महादेव मंडल, सुरेश मंडल, दिनेश मंडल, चेतलाल महतो, सुरेश महतो, महेंद्र कुमार, परमेश्वर महतो, अनिल महतो, रोहित कुमार, फूलचंद महतो, हरि यादव, मनोज राम, लखन महतो, वासुदेव महतो, कालेश्वर महतो, सज्जन शर्मा, मुन्नीलाल महतो, भागीरथ पासवान और अबरार अंसारी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई और सभी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान को तेज़ करने का संकल्प लिया। 

रिपोर्टर : संदीप मिश्रा
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.