जिला अनाबद्ध निधि के तहत हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा
रामगढ़ : उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में रामगढ़ जिले में अनाबद्ध निधि माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम जिला अनाबद्ध निधि की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी जिला योजना पदाधिकारी श्री संतोष भगत से ली। उपायुक्त ने अनाबद्ध निधि के तहत संचालित विभिन्न कार्यकारी एजेंसीयों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं सभी कार्यकारी एजेंसियों को उनके तहत किए जा रहे हैं योजनाओं को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला अनाबद्ध निधि के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अब तक हुए कार्यो की विस्तार से जानकारी ली एवं वित्तीय वर्ष 2023- 24 , 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी सहायक अभियंता को योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के उपरांत ही योजनाओं में निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंताओं, सहायक अभियंताओं सहित अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर : राजीव सिंह


No Previous Comments found.