प्रशासन की उदासीनता से ग्रस्त स्कूल बच्चे किचड़ युक्त गड्ढे से गुजरने पर मजबूर
हजारीबाग : प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित विद्यालय कोनहारा कला के बच्चे किचड़ युक्त गड्ढे से गुजरने पर मजबूर हैं। मंगलवार को स्कूल के बच्चे गड्ढे भरते नजर आए। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका चंपा देवी ने बताया कि स्कूल के जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण कर लिया गया है। और विद्यालय आने जाने वाले रास्ते में सिर्फ एक व्यक्ति के द्वारा गलत मंशा से पानी बहाया जा रहा है। जिससे बच्चों समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को परेशानी हो रही है। वहीं प्रबंधन समिति अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि स्कूल के जमीन पर अतिक्रमण को लेकर बरकट्ठा अंचल और थाना में भी आवेदन पूर्व में दिया जा चुका है। लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व बच्चों पर पथराव की घटना भी घट चुकी है। लेकिन अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ रहा है।
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद

No Previous Comments found.