ट्रक ऑनर्स के हित में आदर्श मोटर परिवहन सहयोग समिति लिमिटेड हमेशा कार्य करते रहेगी- कुद्दूस अंसारी
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बहाबार नदी तट पर आदर्श मोटर परिवहन सहयोग समिति लिमिटेड किस्को लोहरदगा की रणनीति बैठक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कुद्दूस अंसारी ने किया। बैठक में सैकड़ों ट्रक ऑनर्स शामिल हुए और कहा कि कुछ बिचौलिए हमारे संरक्षक धीरज प्रसाद साहू को दिग्भ्रमित कर अपनी झूठी वाहवाही लूटने का कार्य कर हमारी संगठन को बदनाम करने की नाकाम कोशिश करते आ रहे हैं, लेकिन वैसे लोगों को यह बताना चाहते हैं कि धीरज प्रसाद साहू शुरू से ही हमारे संरक्षक थे और हमेशा रहेंगे। उनके मार्गदर्शन पर ही आदर्श मोटर परिवहन सहयोग समिति लिमिटेड किस्को लोहरदगा काम कर रही है और भविष्य में भी करता रहेगा। बैठक में कहा गया कि जल्द ही संरक्षक धीरज प्रसाद साहू से बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुद्दूस अंसारी, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी,रहीमुद्दीन उमाकांत प्रसाद,अंसारी,नजरुल हसन,शिवच्चरण सिंह,अनील कुमार गुप्ता,शोनु प्रशाद,साकिर अंसारी, सबीर अंसारी,तसरीफ,अफताब हुसैन,नितराम,वीनेश्वर उरांव,मुर्शिद अंसारी,अतहर अंसारी,ताराबुल खान,राजदु भगत,रामचरण साहू,सनीफ अंसारी,हसनैन अंसारी,मुजताबा अशरफ,मोहेब्बुलाह अंसारी,असफाक अंसारी, नाहिद अंसारी, शाहिद अंसारी, जियाउल अंसारी,राजेंद्र उरांव, युसूफ अंसारी,कुर्बान अंसारी,सोहेल अंसारी,नुशरत अंसारी,हदीश अंसारी,यूनुस अंसारी,महब्बूब अंसारी,अल्ताफ अंसारी, फैसल उमर,अब्दुल अंसारी,सहित बड़ी संख्या मे ट्रक मालिक मौजूद थे।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद
No Previous Comments found.