प्रखंड कांग्रेस कमेटी विष्णुगढ़ द्वारा प्रखंड कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस को लेकर एक बैठक
विष्णुगढ़ : प्रखंड कांग्रेस कमेटी विष्णुगढ़ द्वारा प्रखंड कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस (28 दिसंबर 2025) की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने की। बैठक की शुरुआत विष्णुगढ़ के जिला महासचिव स्वर्गीय जगदीश बर्मन के निधन पर एक मिनट का शोक मौन रखकर की गई।
बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई तथा प्रखंड के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं पंचायत संगठन कमेटी के पदाधिकारियों के बीच पार्टी झंडों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाने एवं पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, प्रखंड उपाध्यक्ष राम जन्म राय, ओबीसी अध्यक्ष शिवप्रसाद सोनी, मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम महतो, प्रखंड महासचिव बंटी मिश्रा, जाकिर हुसैन, गुलाब राम, पूर्व मुखिया दामोदर महतो सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : संदीप मिश्रा बिष्णुगढ़

No Previous Comments found.