पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू द्वारा उपलब्ध कराई गई कंबल का कांग्रेसी नेता नसीम अंसारी ने जरूरतमंदों के बीच किया वितरण
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरकी के सेमरडीह गांव में कांग्रेसी नेता नसीम अंसारी के द्वारा पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई कंबल का गरीब, असहाय और वृद्धजनों के बीच में वितरण किया गया। इस बीच कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों ने पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और कांग्रेसी नेता नसीम अंसारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू इस ठिठुरन भरी ठंड में हमें कंबल देकर न सिर्फ राहत पहुंचाई है बल्कि हमारी दुःख दर्दों को समझने का कार्य किया है। इधर कंबल वितरण के उपरांत कांग्रेसी नेता नसीम अंसारी ने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सभी वर्गों के मसीहा हैं,वे हर समुदाय और जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर बढ़ चढ़कर मदद पहुंचाने का कार्य कर दिखाते हैं जो बड़े दिलवाले का परिचय है। मौके पर रैयान अंसारी, मेहरून निशा, पाही भगताईन, जुम्मन अंसारी, दिनेश खेरवार, कुशल सिंह, सुकरी खेरवार, चमनी उराईन, घुघली देवी, रोजामत अंसारी व अन्य मौजूद थे।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद

No Previous Comments found.