तिसिया नवा टोली में मडुवा फूड फेस्टिवल का आयोजन,मडुवा खेती के बढ़ावा पर जोर

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाखर के तिसिया नवाटोली मैदान में मडुआ फूड फेस्टिवल का आयोजन किस्को फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी व प्रदान संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मडुआ से बने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस कार्यक्रम में रोज प्रशिक्षण संस्थान सहायता समूह का सहयोग रहा तथा समूह द्वारा अपना स्टॉल भी लगाया गया। इस बीच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत मौजूद रहे। इधर कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मडुआ की खेती को बढ़ावा देने,जैविक खेती को अपनाने तथा टपक सिंचाई को प्रोत्साहित करने का सुझाव सभी को दिए। उन्होंने सभी किसानों से फसल बीमा में पंजीकरण कराने की भी अपील की। डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने इस बात पर जोर दिया कि जिले में मडुआ खेती में एक क्रांति लाने की आवश्यकता है, जिसमें मडुआ से बने विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। जिला प्रशासन इस दिशा में हर प्रकार का सहयोग देने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो ने मडुआ फूड फेस्टिवल की अवधारणा की सराहना की, तथा इस प्रकार की पहलों को आगे बढ़ाने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा मडुआ प्रसंस्करण से जुड़ी दीदियों एवं मडुआ किसानों के बीच में प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी वितरित किया गया।

रिपोर्टर : नेहाल अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.