चौपारण में पुलिस–वन विभाग का बड़ा एक्शन, 10 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट
चौपारण (हज़ारीबाग) :अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 13 जनवरी 2026 को चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मुरानिया में वन विभाग एवं चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।
इस दौरान लगभग 10 एकड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही पूरी फसल को विनष्ट कर दिया गया। कार्रवाई से क्षेत्र में अफीम तस्करों और अवैध खेती करने वालों में हड़कंप मच गया है।
मौके से बरामद सामग्री
अभियान के दौरान घटनास्थल से
4 डिलीवरी पाइप बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।
संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी एवं बल
श्री अजीत कुमार बिमल, एसडीपीओ बरही
श्री चंद्रशेखर, पु०नि०, बरही अंचल
सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण
एसआई सुनील कुमार सिंह
एएसआई बदल महतो एवं सशस्त्र बल
वन विभाग की टीम
पुलिस अधीक्षक हज़ारीबाग के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.