चौपारण के हथिया गांव में संघ ने मनाई मकर संक्रांति..

हजारीबाग : चौपारण प्रखंड के सेल्हारा मंडल अंतर्गत हथिया गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति उत्सव बड़े ही पारंपरिक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्वयंसेवकों की प्रभावशाली उपस्थिति देखने को मिली। मकर संक्रांति भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है, जो सूर्य के धनु से मकर राशि में प्रवेश के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसी दिन से सूर्य के उत्तरायण होने की मान्यता है, इसलिए इसे ‘उत्तरायण पर्व’ भी कहा जाता है।देशभर में यह त्योहार विभिन्न नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है तमिलनाडु में पोंगल, बिहार के कुछ हिस्सों में तिल संक्रांत, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में इसे संक्रांति के रूप में जाना जाता है।कार्यक्रम में संघ के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चौपारण खंड कार्यवाह,विवेकानंद विवेक, सह खंड कार्यवाह अविनाश मिश्रा, जिला घुमंतू प्रमुख अमित सिंह, जिला सह सामाजिक समरसता प्रमुख शंकर सुमन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी,सुधीर कौशल मुन्ना केशरी, राकेश सिंह, सुधीर कौशल, गजाधर प्रसाद, रामसेवक यादव, कपिलदेव यादव, कुलदीप पासवान, कृष्णा चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थित रही।संगठन द्वारा पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सामूहिक भोज, चर्चा और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने समाज में एकता,समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।

रिपोर्टर : अमित सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.