चौपारण में पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों की हड़ताल से ग्रामीण कार्य ठप..

चौपारण : प्रखंड के सभी पंचायतों में शिफ्टेड पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों द्वारा 16 जनवरी से रांची में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का व्यापक असर दिखने लगा है। संचालकों के कार्यवेंâद्रों के बंद होने से पंचायत स्तर पर होने वाली लगभग सभी ऑनलाइन व सरकारी सेवाएँ बाधित हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि प्रमाण पत्र,पेंशन, दाखिल खारिज,आय जाति निवास,पीएम किसान से जुड़ी सेवाएँ, मनरेगा से संबंधित कार्य, बैंकिंग सुविधा,आधार अपडेट सहित अनेक जरूरी कार्य प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से ही संपन्न होते थे। हड़ताल के कारण लोग पंचायत सचिवालय का चक्कर लगा लगाकर परेशान हैं,लेकिन निर्धारित सेवाएँ संचालक उपलब्ध नहीं होने की वजह से पूरी तरह रुकी हुई हैं।प्रज्ञा केंद्र संचालकों का कहना है कि वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रांची में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं और जब तक सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उनका आरोप है कि वर्षों से उन्हें उचित मानदेय और कार्यस्थल पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।उधर, हड़ताल से प्रभावित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि आवश्यक सेवाओं को फिर से सुचारु किया जा सके। लगातार परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आम लोगों के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

रिपोर्टर : अमित सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.