होल्डिंग टैक्स एवं भ्रष्टाचार के विरोध में कल हस्ताक्षर अभियान
रामगढ़ : नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स, नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार के विरोध एवं कर्मचारियों के आय से अधिक संपत्ति की जाँच हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुरुआत किया जाएगा। जिसका नेतृत्व समाजसेवी रवि कुमार ने किया है। समाजसेवी रवि कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में प्रशासन का ध्यान नगर परिषद की कार्यशैली की ओर खींचा है। जिसमे मुख्य माँगे होल्डिंग टैक्स के विरोध, सड़क, नाली, तालाब सौंदर्यीकरण, पीएम आवास, नल-जल योजना और डस्टबिन वितरण जैसी योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच हो, भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों की 'आय से अधिक संपत्ति' की जांच की जाए। मौके पर समाजसेवी रवि कुमार ने कहा कि इससे पूर्व भी कई स्वतंत्र जांच एजेंसियों को इस संबंध में पत्राचार किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही कहा कि पारदर्शिता की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाए रखने के लिए यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जा रहा है, ताकि जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। इस अभियान के माध्यम से स्थानीय नागरिक अपना विरोध दर्ज कराएंगे और सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
रिपोर्टर : राजीव सिंह


No Previous Comments found.